बड़ी ख़बरें
स्टाम्प ड्यूटी वृद्धि पर समाजवादी पार्टी का कड़ा विरोध
इंदौर। समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में स्टाम्प ड्यूटी और शपथ पत्र शुल्क में भारी वृद्धि को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी के नेता रामस्वरूप मंत्री ने इसे “आम जनता की कमर तोड़ने वाला निर्णय” बताया है।
रामस्वरूप मंत्री के अनुसार, राज्य शासन ने शपथ पत्र और स्टाम्प शुल्क की राशि में कई गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले से ही हर आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र अनिवार्य था, अब शुल्क को चार गुना तक बढ़ा दिया गया है। इसका सीधा असर मकान मालिकों, किराएदारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य वर्गों पर पड़ेगा।
पार्टी ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आंकड़े भी भ्रामक हैं। 212 करोड़ रुपये की जगह 2012 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है, जो वास्तविकता से कोसों दूर है।
समाजवादी पार्टी का कहना है कि इस तरह का विधेयक पास करके सरकार ने पहले से महंगाई से जूझ रही जनता पर और बोझ डाल दिया है। पार्टी ने मांग की है कि स्टाम्प ड्यूटी वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और प्रत्येक आवेदन पत्र पर शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म की जाए। साथ ही, इस मुद्दे पर विभिन्न स्तरों पर आंदोलन करने पर भी विचार किया जा रहा है।
-
देश1 year agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश1 year agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog1 year agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन1 year agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login