बड़ी ख़बरें
राहुल-प्रियंका हिरासत में, विपक्ष का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
राहुल-प्रियंका पुलिस हिरासत में, मचा सियासी बवाल
दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के करीब 300 सांसदों ने चुनाव में कथित अनियमितताओं और वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े मुद्दों के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। कुछ घंटों बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
महिला सांसद की तबीयत बिगड़ी
विरोध के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद मिताली बाग अचानक बेहोश हो गईं। राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने मौके पर तुरंत उनकी मदद की। इससे पहले संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
संसद से शुरू हुआ मार्च, पुलिस ने रोका
विरोध प्रदर्शन संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ, जहां सांसद “वोट बचाओ” लिखे बैनर लिए हुए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया ब्लॉक को इस मार्च की अनुमति नहीं मिली थी। इस वजह से परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोक दिया गया।
अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांदने की कोशिश
बैरिकेड पार करने की कोशिश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी, डिंपल यादव और अन्य सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए और “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाने लगे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
“लड़ाई अब राजनीतिक नहीं रही” – राहुल गांधी
रिहाई के बाद राहुल गांधी ने कहा,
“भारत के लोकतंत्र की हालत देखिए। 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलकर दस्तावेज देना चाहते थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। वे डरे हुए हैं। यह लड़ाई अब राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लिए है। कर्नाटक में हमने साफ दिखाया कि मल्टीपल वोट डाले गए। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ है और चुनाव आयोग अब छिप नहीं पाएगा।”
राहुल गांधी के साथ दीपेंद्र सिंह, कैसी वेणुगोपाल, प्रमोद तिवारी और किशोरी लाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
-
देश11 months agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश11 months agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog11 months agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन11 months agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login