Connect with us

खेल

वैभव का तूफ़ान, लगाया दोहरा शतक, पारी के पहले किससे की 30 मिनट फोन कॉल पर बात ? कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूटे

Published

on

वैभव का तूफ़ान, लगाया दोहरा शतक, पारी के पहले किससे की 30 मिनट फोन कॉल पर बात ? कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूटे


भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में बिल्कुल यही करके दिखा, महज 15 साल की उम्र में एक बड़ा इतिहास रचा है। 24 नवंबर को दोहा में UAE के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए, वैभव ने 384.90 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके लगाए।वैभव ने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया-A ने UAE के 250 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।

क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 30 मिनट की बातचीत किसी खिलाड़ी का पूरा आत्मविश्वास वापस ला सकती है इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की दी गई अहम सलाह थी असल में मैच से पहले वैभव ने युवराज सिंह से फोन पर करीब आधे घंटे तक बात की थी पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन की वजह से वह काफी परेशान थे। युवराज ने उन्हे बल्लेबाजी की तकनीकी समझाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी जिसका वैभव ने पालन किया और उनकी सलाह मानते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरे और यह रिकॉर्ड बना दिया





इन खिलाड़ियों के टूटे रिकॉर्ड

जेक फ्रेजर – मैकगर्क के लिस्ट A मे 29 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ नया 28 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया, चाड बोवेस के लिस्ट A मे लगाए 103 गेंदों में दोहरे शतक के रिकॉर्ड को तोड़, नया 52 गेंदों में दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया, तन्मय अग्रवाल के प्रफेशनल क्रिकेट के 26 छक्के का रिकॉर्ड, 28 छक्के लगाकर तोड़ा, एबी डिविलियर्स ने लिस्ट A मे 338.63 की स्ट्राइक रेट से शतक बनाया था जो वैभव ने 384.90 के स्ट्राइक रेट से तोड़ दिया, अन्य रिकॉड सुरेश रैना का ipl में खेले गए 25 बॉल 87 रन का रिकॉर्ड वैभव ने 25 बॉल 89 रन बनाकर तोड़ा साथ ही 10 ओवर में सर्वाधिक टीम स्कोर 183 रन, 250 रन का सबसे सफल रनचेज 14.2 ओवर में

वैभव की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास की ताकत का उदाहरण है। युवराज की 30 मिनट की सलाह और वैभव के बल्ले से निकले 204 रन ने क्रिकेट जगत को एक नई कहानी दे दी है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

IPL 2027 Auction Players Registration
खेल42 minutes ago

IPL 2027 Auction Players Registration आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 66 स्लॉट्स के लिए 16 दिसंबर को गोवा में लगेगी बोली

वैभव का तूफ़ान, लगाया दोहरा शतक, पारी के पहले किससे की 30 मिनट फोन कॉल पर बात ? कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूटे
खेल1 hour ago

वैभव का तूफ़ान, लगाया दोहरा शतक, पारी के पहले किससे की 30 मिनट फोन कॉल पर बात ? कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूटे

11 साल बाद Flipkart में बड़ा बदलाव, CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे कंपनी; अब किसके हाथ में होगी कमान?
बिजनेस2 hours ago

11 साल बाद Flipkart में बड़ा बदलाव, CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे कंपनी; अब किसके हाथ में होगी कमान?

शराब खरीदने से पहले हेल्थ चेकअप! मध्य प्रदेश के सागर में दुकानों के बाहर तैनात हुई स्वास्थ्य टीमें सागर (मध्य प्रदेश)
सेहत2 hours ago

शराब खरीदने से पहले हेल्थ चेकअप! मध्य प्रदेश के सागर में दुकानों के बाहर तैनात हुई स्वास्थ्य टीमें सागर (मध्य प्रदेश):

Bhopal Vande Bharat Maintenance Hub
देश4 hours ago

Bhopal Vande Bharat Maintenance Hub भोपाल बनेगा वंदे भारत ट्रेनों का बड़ा मेंटेनेंस हब, निशातपुरा में 146 करोड़ से बन रहा आधुनिक डिपो, एक साथ खड़ी होंगी 6 ट्रेनें

Advertisement

Trending

Copyright © 2025 Batangarh. Designed by ❤️ TrafficRaid.com