Connect with us

Blog

हर घर जल योजना पर सवाल: ग्रामीणों ने पाइपलाइन लीकेज और दूषित पानी की शिकायत उठाई

Published

on

हर घर जल योजना

‘हर 50 मीटर पर पाइपलाइन फटी, लाखों लीटर पानी बर्बाद’, ग्रामीणों ने कार्य गुणवत्ता और स्वच्छ जल आपूर्ति पर उठाए सवाल

शहजादपुर (उत्तर प्रदेश)। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। गांव में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने, लगातार पानी बहने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का उद्देश्य घर-घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता अपेक्षित नहीं दिखाई दे रही है।

गांव के कई स्थानों पर पाइपलाइन से लगातार पानी बहता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि लगभग हर 50 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन में लीकेज है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर पानी जमा होने से कीचड़ और गंदगी की स्थिति भी बन गई है।

स्थानीय निवासी एवं चिकित्सक डॉ. संजय सोनकर ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी वापस लाइन में जाने की आशंका रहती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए तो योजना का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सकता है।

एक अन्य ग्रामीण किशन केसरवानी ने बताया कि लीकेज की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि नई और पुरानी कार्यदायी संस्थाएं एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीण बलवीर ने दावा किया कि उनके घर तक अब तक योजना के तहत नल कनेक्शन भी नहीं पहुंचा है। वहीं हर्षित तिवारी ने आरोप लगाया कि गांव में कई स्थानों पर पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जबकि सरकारी स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन के दावे किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लीकेज के कारण न केवल बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया।

हालांकि, हर घर जल योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है और सरकार समय-समय पर इसके सफल क्रियान्वयन के दावे करती रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

You May Also Read – भोपाल के वीआईपी बंगलों पर करोड़ों का बकाया: नोटिस चस्पा, कार्रवाई का इंतजार

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

इंदौर में दिख रही भारत की ऐतिहासिक विरासत, दूसरे मालवा मुद्रा महोत्सव में 2500 साल पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी
देश32 minutes ago

इंदौर में दिख रही भारत की ऐतिहासिक विरासत, दूसरे मालवा मुद्रा महोत्सव में 2500 साल पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी

भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत INS विंध्यगिरी, ब्रह्मोस व बराक - 8 जैसे मिसाइलों से लैस , क्या है Project 17A ?
देश42 minutes ago

भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत INS विंध्यगिरी, ब्रह्मोस व बराक – 8 जैसे मिसाइलों से लैस , क्या है Project 17A ?

यूपी चुनाव 2027
बतंगड़ स्पेशल2 hours ago

UP Election 2027: वाराणसी में AIMIM नेताओं ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा पर जताया भरोसा

गाजियाबाद विधानसभा चुनाव
बतंगड़ स्पेशल2 hours ago

गाजियाबाद की काशीराम कॉलोनी में चुनावी माहौल: विकास, बुनियादी सुविधाएं और वोट की दुविधा के बीच बंटी राय

भोपाल अधूरी पुलिया
बतंगड़ स्पेशल2 hours ago

भोपाल में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत: महीनों से बंद रास्ते ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Advertisement

Trending

Copyright © 2025 Batangarh. Designed by ❤️ TrafficRaid.com