जुर्म
पीड़ितों को ही बना दिया आरोपी ,भैंस चोरी की शिकायत करना पड़ा भारी, क्या अपनी चोरी हुई भैंसों के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में कालीपीठ थाने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भैंस चोरी के पीड़ितों को ही कथित तौर पर अपहरण के मामले में आरोपी बना दिया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि केस से राहत दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मामले में भोपाल लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया है।
राजगढ़ जिले के मगन्याखेड़ी गांव के निवासी राजाराम तंवर के कुछ रिश्तेदारों की भैंसें चोरी हुई थीं। जिन लोगों की भैंसें चोरी हुई थीं, उन्होंने उन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें कालीपीठ थाना पुलिस को सौंप दिया। यह बात कही गई है कि पुलिस ने उन लोगों को रात में ही छोड़ दिया तथा पुलिस ने उन लोगों पर ही अपहरण का केस लिखा जिनकी भैंसें चोरी हुई थीं। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने चोरों को बुलाया और एक भैंस दिलवा दी व एक भैंस भूल जाने की बात कही गई l
अपहरण के केस को हटाने और जमानत के लिए 7 लाख रुपये मांगे गए।दोनों पक्षों में बात हुई और 2 लाख रुपये की रकम तय थी। इसमें से 50 हजार रुपये पहले दिए थे। व्यक्ति ने भोपाल लोकायुक्त को इस बारे में बताया। इसके बाद लोकायुक्त के लोगों ने डेढ़ लाख रुपये की बची हुई रिश्वत लेते समय पकड़ने की तैयारी की। लेकिन, वे लोग उस जगह पर नहीं आए। रिश्वत की मांग साबित होने पर लोकायुक्त ने SI मीणा , हेड कांस्टेबल राहुल व अन्य पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति के नाम पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर लिखी।
यह स्थिति लोगों के लिए कठिन है।
यह बात केवल पैसे मांगने तक नहीं है, इससे पुलिस के काम करने के तरीके के बारे में भी पता चलता है। यदि चोरी की बात बताने वाले व्यक्ति को ही किसी अन्य अपराध में फंसा दिया जाए, तो सामान्य लोग सहायता के लिए कहां जाएंगे? अब लोकायुक्त के काम के बाद जांच और आगे के कानूनी काम हो रहे हैं।

You must be logged in to post a comment Login