देश
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, भारतीय राजनयिकों पर कार्रवाई
इस्लामाबाद में तनाव: भारतीय राजनयिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक बमबारी की थी। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।
सूत्रों के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग और राजनयिकों के आवासों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय राजनयिकों के आवासों में पानी और गैस की आपूर्ति बाधित की जा रही है, साथ ही समाचार पत्रों की डिलीवरी भी रोक दी गई है। जवाब में भारत ने भी नई दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी राजनयिकों के लिए समाचार पत्रों की आपूर्ति बंद कर दी है।
इसके अलावा, इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के आवास और कार्यालयों में अनधिकृत प्रवेश की घटनाएं भी सामने आई हैं। यह वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस का सीधा उल्लंघन है, जो दुनिया भर में राजनयिकों और दूतावास कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है।
कूटनीतिक हलकों में इन घटनाओं को पाकिस्तान की बौखलाहट और प्रतिशोध की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
-
देश9 months agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश9 months agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog9 months agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन9 months agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login