एजुकेशन
सीएम मोहन यादव भावुक: ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025’ में छात्रों के लिए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए भावुक, स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025 में छात्रों के लिए बड़े ऐलान
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025’ वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब 12वीं की प्रदेश टॉपर प्रियल द्विवेदी ने सीएम से अपने मन की बात कही। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और छात्रों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश की बढ़ती तरक्की
सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब 1 लाख 52 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जो वर्ष 2002-03 में मात्र 11 हजार रुपये थी। उन्होंने सिंचाई के क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में सिंचित क्षेत्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर बढ़ा है। ‘नदी जोड़ो अभियान’ से प्रदेश के कई जिलों को लाभ मिलेगा। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
66 छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 66 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। हर जिले की टॉपर छात्रा को 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि प्रदेश की प्रथम स्थान प्राप्त प्रियल द्विवेदी को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इसके अलावा प्रियल के स्कूल को भी एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 75 फीसदी से अधिक अंक लाने और स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान कर रही है। साथ ही, प्रियल की वीआईटी में पढ़ाई की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी।
-
देश9 months agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश9 months agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog9 months agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन9 months agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login