देश
भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत INS विंध्यगिरी, ब्रह्मोस व बराक – 8 जैसे मिसाइलों से लैस , क्या है Project 17A ?
भारतीय नौसेना को 27 नवम्बर 2026 को INS विंध्यगिरी युद्धपोत की डिलीवरी मिल चुकी हैं जिससे समुद्र में भारतीय नौसेना और भी सशक्त व आत्मनिर्भर बन गयी है यह स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत विंध्यगिरी कोलकाता स्थित सरकारी शिपयार्ड Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited (GRSE) के द्वारा बना कर भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है यह युद्धपोत लगभग 6670 टन वजनी तथा ब्रह्मोस व बराक -8 जैसी आधुनिक मिसाइलों से लैस है
यह Project 17A के तहत बनाया गया सातवां व आखरी युद्धपोत है लगभग 45000 करोड़ की लागत से बने यह सात युद्धपोत 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से तैयार किए गये है ,अभी INS विंध्यगिरी की सिर्फ डिलीवरी हुई है इसे औपचारिक रूप से नौसेना में कमीशन नहीं किया गया है कहा जा रहा है अगले 2 महीनों में इसे कमीशन किया जा सकता है इसी नाम से भारत में एक और युद्धपोत था जिसने 8 जुलाई 1981 से 11 जून 2012 तक भारतीय नौसेना में अपनी सेवा दी
INS विंध्यगिरी की क्या है खासियत :
कोलकाता के GRSE में बने नीलगिरि क्लास स्टील्थ फ्रिगेट INS विंध्यगिरी एक स्वदेशी युद्धपोत है जिसे प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाया गया है इसकी कुल लंबाई 149 मीटर लंबी तथा इसका भारी भरकम वजन लगभग 6670 टन तक है बात करे इसकी स्पीड की तो यह 28 नॉट तक बताई गई है इसमे लगभग 225 लोगों के रहने की व्यवस्था है यह कोई आम युद्धपोत नहीं है इसे आधुनिक समुद्री युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है यह आधुनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से लैस से जिसकी सहायता से यह ज़मीन, आसमान ओर समुद्र कही भी दुश्मन को निशाना बनाने में सक्षम है इसकी ताकत दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के समय देखी थी, इसके साथ ही यह बराक – 8 जैसी मिसाइल से लैस है जो एक आधुनिक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है , इसमें आधुनिक रडार व सोनार सिस्टम भी लगे हैं रडार से हवा और समुद्र में मौजूद दुश्मन का पता लगाने में मदद मिलती है
साथ ही सोनार समुद्र में मौजूद पनडुब्बियों का पता लगाने में उपयोगी साबित होता है
Project 17A क्या है, इसकी लागत व कब शुरू किया गया?
Project 17A भारतीय नौसेना को आधुनिक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत उपलब्ध कराने हेतु चलाया गया एक निर्माण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य भारतीय नौसेना को आधुनिक तकनीक से लैस स्वदेशी सात युद्धपोत तैयार करके देना था । इन युद्धपोतों का निर्माण दो भारतीय शिपयार्ड में हुआ। Mazagon Dock Shipbuilders Limited (मुंबई ) में चार युद्धपोत बनाए गए ,INS नीलगिरी जिसकी डिलीवरी 20 दिसंबर 2024 को हुई , INS उदयगिरी जिसकी 1 जुलाई 2025 को डिलीवरी हुई, INS तारागिरी जिसकी डिलीवरी 28 नवंबर 2025 तथा INS महेंद्रगिरी जिसकी डिलीवरी 30अप्रैल 2026 को हुई व Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited (GRSE) कोलकाता में तीन युद्धपोत बनाए गए, INS हिमगिरी जिसकी डिलीवरी 31 जुलाई 2025 , INS दूनागिरी जिसकी डिलीवरी 30 मार्च 2026 तथा INS विंध्यगिरी जिसकी डिलीवरी 27 नवम्बर 2026 को हुई, जिनकी अनुमानित लागत 45000 करोड़ है इस प्रोजेक्ट में लगभग 200 से ज़्यादा MSME कंपनियां भी इससे जुड़ी तथा 4000 लोगों को प्रत्यक्ष व 10000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोज़गार मिला, 20 फरवरी 2015 को शुरू हुआ तथा 27 नवम्बर 2026 को INS विंध्यगिरी की डिलीवरी के साथ ही यह प्रोजेक्ट पूरा हो गया
यह प्रोजेक्ट भारतीय नौसेना की स्वदेशी युद्धपोत निर्माण क्षमता में एक बड़ी उपलब्धि है इन सात युद्धपोतों के साथ भारतीय नौसेना पहले से अधिक मजबूती के साथ दुश्मन का सामना कर सकेगी व प्रोजेक्ट 17A की सफलता यह भी दर्शाती है कि भारत अपने रक्षाक्षेत्र में खुद आधुनिक युद्धपोत डिजाइन और निर्माण कर सकता हैं साथ ही आत्मनिर्भर बनने में भी एक कदम बढ़ाया है अब चुनौती इन युद्धपोतों के प्रभावी संचालन एवं रखरखाव की है ताकि भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को ओर मज़बूत कर सके ।

You must be logged in to post a comment Login