Blog
‘Maruti Suzuki की इन 3 कारों को नहीं मिल रहे ग्राहक, S-Presso की बिक्री में 80% की भारी गिरावट’
‘Maruti Suzuki की इन 3 कारों को नहीं मिल रहे ग्राहक, S-Presso की बिक्री में 80% की भारी गिरावट’
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए अक्टूबर 2026 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस महीने कुल 2,76,120 गाड़ियां बेचकर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन इस बंपर कमाई और रिकॉर्ड बिक्री के बीच कंपनी की कुछ गाड़ियां ऐसी भी रहीं, जिन्हें ग्राहक पूछ तक नहीं रहे हैं। इन पिछड़ने वाले मॉडल्स में Maruti S-Presso, Jimny और नेक्सा (Nexa) की प्रीमियम एमपीवी Invicto का नाम शामिल है।
Maruti Suzuki : Maruti S-Presso की बिक्री 80% तक लुढ़की
अक्टूबर 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति एस-प्रेसो की हालत सबसे ज्यादा पतली दिख रही है। पूरे महीने में इस कार की सिर्फ 566 यूनिट्स ही बिक पाईं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,857 लोगों ने इसे खरीदा था। यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में सीधे-सीधे 80 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, सितंबर 2026 के मुकाबले अक्टूबर में इसकी बिक्री थोड़ी जरूर संभली है, लेकिन यह आंकड़ा कंपनी के हिसाब से काफी कम है।
Maruti Suzuki :Jimny और Invicto का भी यही हाल, ग्राहक नदारद
सिर्फ एस-प्रेसो ही नहीं, बल्कि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए लाई गई Maruti Jimny को भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं। अक्टूबर में जिम्नी की महज 601 यूनिट्स ही बिक सकीं, जो पि:छले साल इसी महीने बिकी 592 यूनिट्स के लगभग बराबर ही है।
दूसरी तरफ, कंपनी की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ियों में शुमार Invicto भी शोरूम में ग्राहकों का इंतजार करती दिखी। अक्टूबर में इसकी सिर्फ 303 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 301 यूनिट्स का था। साफ है कि साल भर बीतने के बाद भी इन दोनों गाड़ियों की बिक्री में कोई खास उछाल नहीं आया है और ये बहुत सीमित दायरे में सिमट कर रह गई हैं।
Maruti Suzuki :एक तरफ रिकॉर्ड बिक्री, दूसरी तरफ ये गाड़ियां बनीं बोझ
अक्टूबर में कुल 2,76,120 गाड़ियां बेचकर मारुति सुजुकी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें से 2,16,789 गाड़ियां सिर्फ घरेलू बाजार में बिकी हैं, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।
एक ओर जहां वैगनआर (Wagon R), ब्रेजा (Brezza) और बलेनो (Baleno) जैसी गाड़ियां कंपनी की झोली भर रही हैं, वहीं S-Presso, Jimny और Invicto की सुस्त रफ्तार कंपनी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

You must be logged in to post a comment Login