खेल
टिम डेविड की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया की जीत, साउथ अफ्रीका पर 17 रन से कब्ज़ा
मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग़ज़ब की आतिशी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 83 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर जीत अपने नाम की।
मैच के बाद टिम डेविड ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया—
“इस तरह की पारी मेरी योजना का हिस्सा नहीं थी। मैं जिन चीज़ों की तैयारी कर रहा हूं, वे अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले के बड़े टूर्नामेंट हैं। मैं एक बार में एक दिन से ज्यादा आगे की नहीं सोचता।”
उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में ही तेज़ शुरुआत की। पहले छह ओवरों में टीम का स्कोर 71 रन तक पहुँच गया, हालांकि इस दौरान उसके 4 विकेट भी गिर गए। इसके बाद टिम डेविड ने पारी को संभालते हुए रनगति को बनाए रखा और अंत में ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई।
-
देश1 year agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश1 year agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog1 year agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन1 year agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login