सेहत
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए 10 असरदार टिप्स
डायबिटीज आज के समय की सबसे आम बीमारियों में से एक है। अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए तो यह किडनी, दिल और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं 10 असरदार टिप्स जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे।
1. संतुलित आहार लें
रिफाइंड शुगर और मैदा से बनी चीज़ों से बचें। आहार में साबुत अनाज, हरी सब्ज़ियां और दालें शामिल करें।
2. समय पर खाना खाएं
भोजन का समय फिक्स रखें ताकि ब्लड शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव न हो।
3. नियमित व्यायाम
रोज़ाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।
4. शुगर लेवल की जांच
हफ्ते में कम से कम एक बार ब्लड शुगर लेवल जांचें।
5. पर्याप्त पानी पिएं
पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
6. वजन कंट्रोल करें
अधिक वजन डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देता है।
7. तनाव कम करें
ध्यान, प्राणायाम और हॉबी अपनाएं।
8. मीठा कम करें
फलों में मौजूद प्राकृतिक शुगर भी सीमित मात्रा में लें।
9. पर्याप्त नींद
7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
10. नियमित चेकअप
डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लें।

You must be logged in to post a comment Login