खेल
बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम महिला वर्ल्ड कप से बाहर, सुरक्षा कारण बने वजह
बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के आयोजन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सूत्रों के मुताबिक, आरसीबी के विक्टरी परेड में हुई भगदड़ की घटना के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया।
न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में इस स्टेडियम को बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों के लिए “अनुपयुक्त और असुरक्षित” बताया गया था। यह रिपोर्ट घटना की जांच के बाद तैयार की गई थी और राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है।
इससे पहले भी चिन्नास्वामी स्टेडियम को महाराजा ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी की अनुमति नहीं दी गई थी। अब महिला वर्ल्ड कप के मैच यहां आयोजित न होने से बेंगलुरु के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी है।
-
देश12 months agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश12 months agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog12 months agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन12 months agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login