मनोरंजन
समय रैना ने रचा YouTube पर इतिहास, 10 लाख पेड मेंबर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने !
यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने YouTube पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो अब तक दुनिया का कोई दूसरा क्रिएटर नहीं बना पाया। समय अपने चैनल पर 10 लाख यानी 1 मिलियन पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने MrBeast और CarryMinati जैसे बड़े YouTubers को भी पीछे छोड़ अपनी अलग पहचान बना ली है। इस उपलब्धि की जानकारी खुद YouTube ने Google India के आधिकारिक ब्लॉक के जरिए दी।18 नवंबर को प्रकाशित इस ब्लॉक में समय रैना की तारीफ करते हुए बताया गया कि उन्होंने अपने चैनल के लिए पैड मेंबर्स का एक बड़ा समुदाय तैयार किया है यह सदस्य उनके वीडियो देखने के साथ-साथ पैसे देकर चैनल को सपोर्ट भी करते हैं
यूट्यूब पर भुगतान की गई सदस्यता का मतलब क्या है?
समय रैना की सफलता की चर्चा करने से पहले यह ज़रूरी है कि हम भुगतान की गई सदस्यता और सब्सक्राइबर्स के बीच अंतर समझें। YouTube पर किसी चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल फ्री होता है लेकिन चैनल का सदस्य बनने के लिए हर महीने एक तय रकम देकर मेंबरशिप लेनी होती है इस मेंबरशिप में क्रिएटर आपको खास वीडियो और कुछ अतिरिक्त सुविधाएं देते है समय रैना के चैनल पर 1.24 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है लेकिन उनकी बड़ी जीत ये है कि उनके चैनल के पैड मेंबर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है इसका अर्थ यह है कि लाखों लोग उनके कंटेंट को देखने के साथ-साथ हर महीने पैसे देकर उनके कंटेंट को सपोर्ट भी करते है
विवाद से वापसी तक का ये सफर आसान नहीं था l
जब समय रैना का पहला शो आया था तब उनके शो “इंडियाज़ गॉट लैटेंट” से जुड़ा विवाद फरवरी 2025 में हुआ था।तब रणवीर इलाहाबादिया (beer biceps) के एक विवादित टिप्पणी के बाद रणवीर व समय रैना समेत कई लोग विवादों के बीच घिर गए थे साथ ही उनकी देश में बहुत आलोचना हुई थी तथा समय रैना का शो भी बंद हो गया था ,अब जब पूरा विवाद खत्म हो गया है तो समय रैना वापस आ गये है और उन्होंने न केवल अपना शो दोबारा शुरू किया बल्कि यह कीर्तिमान भी हासिल किया है । यह समय रैना के लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके करियर के पिछले कुछ सालों में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। विवाद सामने आने के बाद समय ने अपने यूट्यूब चैनल से उस शो के सभी एपिसोड हटा दिए।
लंबे ब्रेक के बाद समय ने अपने स्टैंडअप स्पेशल ‘Still Alive’ के जरिए वापसी की। इसके बाद ‘India’s Got Latent’ का दूसरा सीजन भी लेकर आए, जिसे YouTube और Netflix पर रिलीज किया गया।
अब 10 लाख पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार करना उनकी इसी वापसी का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है। YouTube के मुताबिक, जून 2026 में भारत में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने कम से कम एक चैनल की मेंबरशिप खरीदी थी। इस दौरान भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी भी हुई।
समय रैना का यह रिकॉर्ड बताता है कि YouTube पर बड़ी ऑडियंस होना ही सब कुछ नहीं है। दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव और उनका भरोसा भी किसी क्रिएटर की सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है।

You must be logged in to post a comment Login