टेक्नोलॉजी
‘OPPO Reno 17 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 7,250mAh की दमदार बैटरी के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स’
‘OPPO Reno 17 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 7,250mAh की दमदार बैटरी के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स’
स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ओप्पो (OPPO) ने अपनी नई Reno 17 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने 16 नवंबर 2026 को चीन में इस सीरीज के तहत दो नए फोन— OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro पेश किए हैं। खासकर प्रो वेरिएंट अपने दमदार हार्डवेयर की वजह से चर्चा में है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 7,250mAh की विशाल बैटरी और लेटेस्ट मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को इस फोन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Oppo reno 17 pro कीचीन में क्या है कीमत?-
कीमत की बात करें तो चीन में OPPO Reno 17 Pro के बेस वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 4,199 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 59,000 रुपये के आसपास बैठती है।
इसके अलावा, कंपनी ने दो और स्टोरेज विकल्प उतारे हैं:
12GB + 256GB वेरिएंट: 4,599 युआन
12GB + 512GB वेरिएंट: 4,999 युआन
Oppo reno 17 pro: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में क्या है खास?
नए OPPO Reno 17 Pro में 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है। फोन को रफ्तार देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालने के लिए जाना जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस लेटेस्ट Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करता है।
Oppo reno 17 pro: 200MP कैमरा सेटअप बनाएगा फोटोग्राफी को शानदार
ओप्पो की रेनो सीरीज हमेशा से अपने कैमरे के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने इसे एक कदम और आगे बढ़ाया है। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:
प्राइमरी कैमरा: 200MP का मुख्य सेंसर
अल्ट्रा-वाइड लेंस: 50MP का सेंसर
टेलीफोटो लेंस: 50MP का पेरिस्कोप कैमरा (बेहतर ज़ूम के लिए)
वहीं, वीडियो कॉलिंग और बेहतरीन सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा दिया गया है।
Oppo reno 17 pro:7,250mAh की बैटरी और जबरदस्त मजबूती
इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी है। इतने स्लिम डिजाइन के बावजूद कंपनी ने इसमें 7,250mAh की बड़ी बैटरी पैक की है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने में सक्षम है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है।
भारत में कब तक आ सकता Oppo reno 17 pro फोन?
फिलहाल ओप्पो ने भारत में Reno 17 सीरीज की लॉन्च डेट पर चुप्पी साध रखी है। टेक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, कंपनी इसे दिसंबर 2026 तक भारतीय बाजार में उतार सकती है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है। चीन में इस स्मार्टफोन की पहली सेल 20 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

You must be logged in to post a comment Login