खेल
कनाडा अंडर-19 का दबदबा: अर्जेंटीना 23 रन पर ऑलआउट, मैच 5 गेंदों में जीता
हैदराबाद। क्रिकेट में एकतरफा मुकाबले भले ही आम हों, लेकिन अंडर-19 विश्व कप क्वालीफायर में कनाडा और अर्जेंटीना के बीच खेला गया यह मैच अपने आप में ऐतिहासिक रहा।
जॉर्जिया में खेले जा रहे विश्व कप अमेरिका क्वालीफायर 2025 के चौथे मैच में कनाडा अंडर-19 टीम ने अर्जेंटीना अंडर-19 टीम को 10 विकेट से हराकर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जेंटीना की टीम 19.4 ओवर में मात्र 23 रन पर सिमट गई। हैरानी की बात यह रही कि 7 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जबकि 7 रन एक्स्ट्रा के रूप में आए, जो टीम के कुल स्कोर में सबसे बड़ा योगदान थे।
कनाडा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 5 गेंदों में ही जीत दर्ज कर ली, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच में बेहद दुर्लभ है।
-
देश1 year agoसत्ता, पैसा और अंधविश्वास – बाबा इंडस्ट्री की असली कहानी
-
देश1 year agoन्याय के लिए डंडा खाती मां! 🚨 ममता सरकार पर सवाल | Kolkata Case
-
Blog1 year agoBageshwar Baba Exposed? 😱 Miracle ✨ या Illusion 🎭
-
एजुकेशन1 year agoखमरिया गांव की शिक्षा पर संकट: ताले में बंद प्राथमिक शाला और मधुशाला बनी माध्यमिक शाला

You must be logged in to post a comment Login