Connect with us

बतंगड़ स्पेशल

50 साल पुराने जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर

Published

on

50 साल पुराने जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर

50 साल पुराने जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर

करीब 600 घर ध्वस्त, सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे; पुनर्वास और मुआवजे को लेकर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर क्षेत्र में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान करीब 600 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। कई परिवारों का आरोप है कि वे पिछले 50 वर्षों से यहां रह रहे थे, लेकिन कार्रवाई के बाद अब उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।


“जगह के बदले जगह मिले, तब तक सड़क पर रहेंगे”

बेघर हुए परिवारों का पुनर्वास की मांग को लेकर धरना

कार्रवाई से प्रभावित लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक आवास नहीं दिया जाता, तब तक वे सड़क पर ही रहने को मजबूर हैं। कई परिवारों का आरोप है कि उनका सामान, जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड, पहचान पत्र और घरेलू सामान मलबे में दब गया।


हाई कोर्ट के स्टे का दावा, फिर भी कार्रवाई पर सवाल

रहवासियों ने कहा—25 तारीख तक समय था, इसके बावजूद तोड़फोड़ हुई

कुछ प्रभावित लोगों ने दावा किया कि मामले में हाई कोर्ट से स्टे मिला था और अगली सुनवाई की तारीख तय थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।


विश्वास सारंग पर वादाखिलाफी का आरोप

राखी और घड़ी लौटाने पहुंचीं महिलाएं, बोलीं—”मुसीबत में भाई साथ नहीं आया”

स्थानीय महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री विश्वास सारंग पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पहले साथ देने का भरोसा दिया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में नहीं पहुंचे। कुछ महिलाओं ने रक्षाबंधन पर मिली घड़ी और राखी लौटाने की भी बात कही।


बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर

स्कूल छूटे, खाने और रहने की चिंता बढ़ी

प्रभावित परिवारों का कहना है कि घर टूटने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। कई परिवारों ने बताया कि उनके पास न किराए का घर है और न ही तत्काल रहने की कोई व्यवस्था।


प्रशासन का पक्ष

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुनर्वास पर फैसले का इंतजार

प्रशासन का कहना है कि यह क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड की भूमि पर स्थित था और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। वहीं प्रभावित लोग पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Advertisement

Trending

Copyright © 2025 Batangarh. Designed by ❤️ TrafficRaid.com