Connect with us

बतंगड़ स्पेशल

Published

on

WhatsApp Image 2026 11 23 at 3.54.46 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़कों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए ‘लोकपथ’ ऐप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी भोपाल में एक प्रमुख मार्ग की शिकायत दर्ज करने के प्रयास के दौरान ऐप पहले कई दिनों तक सर्वर त्रुटि दिखाता रहा और बाद में संबंधित सड़क के ऐप में पंजीकृत न होने का संदेश सामने आया।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान भोपाल के जिन्सी चौराहे के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत ऐप के माध्यम से दर्ज करने का प्रयास किया गया। शुरुआत में लॉग-इन के दौरान बार-बार “सर्वर में त्रुटि” का संदेश दिखाई दिया, जिससे शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। कई दिनों बाद ऐप खुलने पर भी शिकायत आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि स्क्रीन पर संदेश आया कि “वर्तमान में इस मार्ग में शिकायत इस ऐप के माध्यम से नहीं की जा सकती। यह मार्ग ऐप में रजिस्टर्ड नहीं है।”

उक्त सड़क पुराने भोपाल और नए भोपाल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि मरम्मत होने पर भी सड़क कुछ ही समय बाद फिर से खराब हो जाती है।

राज्य सरकार ने लोकपथ ऐप लॉन्च करते समय दावा किया था कि नागरिक सड़क की फोटो और विवरण अपलोड कर शिकायत दर्ज करेंगे तो निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, राजधानी के मुख्य मार्ग की शिकायत ही दर्ज न हो पाने से ऐप की कार्यप्रणाली और दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि लोक निर्माण विभाग इन तकनीकी और प्रशासनिक कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है और क्या नागरिकों को वास्तव में समयबद्ध शिकायत निवारण की सुविधा मिल पाती है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Advertisement

Trending

Copyright © 2025 Batangarh. Designed by ❤️ TrafficRaid.com